पशुपालन विभाग से मदद लेकर मुर्गी पालन में खड़ा किया करोड़ों का कारोबार

पशुपालन से खड़ा किया करोड़ों का कारोबार 

मेरठ। जिले के गांव गुमी निवासी ललित सिंह को पोल्ट्री फ़ार्म में शानदार सफलता हासिल करने पर पशुपालन विभाग की ओर से युवा उद्यमी के तौर पर सम्मानित किया गया। 

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में कुक्कुट पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित पोल्ट्री कॉनक्लेव एवं निवेश सम्मेलन में उप-निदेशक डॉक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने विभागीय योजना का लाभ उठाकर मुर्गी पालन में रिकॉर्ड उत्पादन करने पर ललित सिंह सहित कई युवा उद्यमियों को सम्मानित किया। 

इस अवसर पर ललित सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पोल्ट्री क्षेत्र में विशेष प्रोत्साहन देते हुए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस योजना के अन्तर्गत उन्होंने भी पाँच साल पहले एसबीआई से 7.25 करोड़ रुपये का लोन लेकर बागपत में आरपी एग्रो इंडस्ट्री पोल्ट्री फ़ार्म की स्थापना की। इसमें विभाग की ओर से 2.25 करोड़ की सब्सिडी का लाभ भी मिला। पूरी मेहनत और लगन से इस प्रोजेक्ट को बढ़ाया और 50 हज़ार लेयर बर्ड्स से शुरू हुआ कारोबार अब 1 लाख 80 हज़ार लेयर बर्ड्स तक पहुँच चुका है। इसके अलावा 60 हज़ार पक्षियों की क्षमता का ब्रूडिंग हाउस भी है। जिससे हर साल दो से तीन करोड़ रुपये का कारोबार होता है। ललित ने अपनी सफलता के लिए विभागीय अधिकारियों के प्रोत्साहन और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का आभार जताया।

कार्यक्रम में मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे।

झलकियाँ



प्रस्तुति




सहयोग





Comments

Popular posts from this blog

देवरानी-जेठानी

सफल युवा प्रतिभा दीपशिखा

संघर्ष, संकल्प और सफलता की मिसाल है ज्योति धामा